दुर्ग : भारतीय जनता पार्टी जिला दुर्ग एवं भिलाई द्वारा प्रदेश कांग्रेस सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार, स्वेच्छाचारिता, जनता की मूलभूत समस्याएं, खराब कानून व्यवस्था, बढ़ते अपराध, चोरी-लूट-डकैती-हत्या-बलात्कार जैसी बढ़ती अपराधिक घटनाएं, सड़क दुर्घटनाएं, पट्टा वितरण पर रोक, पेयजल समस्या, भूमि अधिग्रहण मुआवजा में घालमेल, अवैध शराब बिक्री, नशा कारोबारियों को संरक्षण जैसे अनेकों जन विरोधी कृत्यों के विरुद्ध रायपुर लोकसभा सांसद “माननीय सुनील सोनी” की विशेष उपस्थिति, दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष श्री जितेन्द्र वर्मा एवं भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष श्री बृजेश बिचपुरिया के संयुक्त नेतृत्व एवं विधानसभा प्रभारी श्री गौरीशंकर श्रीवास के मार्गदर्शन में दिनांक 20 फरवरी 2023 सोमवार को गृहमंत्री एवं दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ताम्रध्वज साहू के निवास का घेराव किया गया । “देखिये निवास घेराव रैली का विडियो”
इस दौरान ललित चंद्राकर एवं सुरेन्द्र कौशिक जिला महामंत्री भाजपा,शैलेंद्र शेंडे-मंडल अध्यक्ष रिसाली,गिरेश साहू- मंडल अध्यक्ष अंजोरा, फत्तेलाल वर्मा- मंडल अध्यक्ष उतई, दिनेश देशमुख-आंदोलन प्रभारी,भारतेंदु गौतम एवं शत्रुघ्न साहू आंदोलन सह-प्रभारी दुर्ग ग्रामीण विधानसभा भारतीय जनता पार्टी बहुत अधिक सक्रिय थे एवं अधिक से अधिक संख्या में महिला-पुरूष भाजपा कार्यकता उपस्थित थे ।