Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने 11 सीटों में उतारा उम्मीदवार, 9 सीटों पर नए उम्मीदवार तो, 2 सांसदों को फिर मिला मौका

रायपुर/संतोष देवांगन : सबका साथ-सबका विकास पर काम कर रही भारतीय जनता पार्टी ने कुछ देर पहले छत्तीसगढ़ की लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें छत्तीसगढ़ के सभी 11 सीटों में भाजपा ने अपने उम्मीदवार तय कर दिया है।

किस सीट से कौन लड़ेगा चुनाव?

दुर्ग लोकसभा से पुनः विजय बघेल को दोबारा मौक़ा मिला है वही, राजनांदगांव सेसंतोष पांडेय को लोकसभा का टिकीट दिया गया है। तो सरगुजा से – चिंतामणी महराज, रायगढ़ से – राधेश्याम राठिया, जांजगीर से– कमलेश जांगड़े, कोरबा से– सरोज पांडेय, बिलासपुर से – तोखन साहू, रायपुर से – बृजमोहन अग्रवाल, बस्तर से– महेश कश्यप, कांकेर से– भोजराज नाग, महासमुंद से– रुप कुमारी चौधरी को भाजपा ने अपने दो सांसदों को फिर से मैदान में उतारा है, जिसमें राजनांदगांव से संतोष पांडेय और दुर्ग से विजय बघेल हैं।  इसके अलावा 9 सीटों पर नए उम्मीदवार को मौका दिया गया है.

वही बीजेपी की पहली सूची में उत्तर प्रदेश की 51, पश्चिम बंगाल की 20, मध्य प्रदेश की 24, गुजरात की 15, राजस्थान की 15, केरल की 12, तेलंगाना की 9, असम की 11, झारखंड की 11, छत्तीसगढ़ की 11, दिल्ली की 5, जम्मू-कश्मीर की 2, उत्तराखंड की 3, अरुणाचल की 2, गोवा की 1, त्रिपुरा की 1, अंडमान की 1, दमन और दीव की 1 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

सूची में कुल 195 सीटों के लिए नाम तय किए गए हैं. इन सीटों में पीएम मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और दो पूर्व सीएम समेत कुल 34 केंद्रीय और राज्य मंत्रियों के नाम शामिल हैं।

भाजपा ने किन राज्यों की सीटों के घोषणा की?

Exit mobile version