Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

कौही शाला समिति के बिरेंद्र मारकण्डे बने अध्यक्ष और रत्ना देवांगन बनी उपाध्यक्ष

* शाला प्रबंधन समिति शासकीय प्राथमिक शाला कौही के बिरेंद्र मारकण्डे अध्यक्ष और श्रीमती रत्ना देवांगन बनी उपाध्यक्ष…
* सरपंच श्रीमती लीना साहू ने बच्चों के शिक्षा के प्रति पालकों को किया जागरूक …
* शाला प्रबंधन समिति के बैठक में बच्चों के नामांकन, ठहराया, अंगना में शिक्षा व आय – व्यय पर की चर्चा…
* SMC पूर्व अध्यक्ष गंगा राम साहू के सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित, बच्चों के जाति निवासी प्रमाण पत्र बनाने पालकों से अपील…

रानीतराई(पाटन) : शासकीय प्राथमिक शाला कौही में शिक्षा सत्र 2026-27 में शाला प्रबंधन समिति का प्रथम मासिक बैठक शनिवार 4 जुलाई को गुरूजी मंगलूराम देवांगन कक्ष में आहूत किया गया। जिसमें शाला प्रबंधन समिति का पुनर्गठन करते हुए पालकों में से पालकों द्वारा अध्यक्ष बिरेंद्र मारकण्डे और उपाध्यक्ष श्रीमती रत्ना देवांगन बनाए गए।

छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ की खबर का बड़ा असर: सुदूर गांव में बीमार पंडो दंपत्ति के घर खुद पहुंची मेडिकल टीम

इसके अलावा 16 सदस्यीय सदस्यों को भी सर्व सहमति से मनोनीत किया गया। इस दौरान उपस्थित पूर्व अध्यक्ष गंगा राम साहू को विद्यालय में सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

शिवोम विद्यापीठ में साइबर सिक्योरिटी और IT इंफ्रास्ट्रक्चर पर सेमिनार आयोजित

बैठक में मासिक वालपेपर माह जुलाई का अनावरण उपस्थित अतिथियों द्वारा किया गया तथा प्रधानपाठक राजेन्द्र मारकण्डे द्वारा बच्चों के नामांकन, ठहराया,अंगना में शिक्षा और आय- व्यय तथा जाति – निवासी प्रमाण पत्र बनाने संबंधित जानकारियां साझा किया गया।

कुम्हारी में महिला तस्कर गिरफ्तार

बैठक में उपस्थित सरपंच श्रीमती लीना साहू ने पालकों से अपील करते हुए बच्चों के शिक्षा के प्रति जागरूक रहने आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में उपसरपंच हेमु सोनकर, विधायक प्रतिनिधि धनेश्वर देवांगन, शिक्षक टोकेन्द्र बिजौरा, त्रिलोचन साहू, चन्द्रकांत नेताम, शिक्षा स्वयं सेवी श्रीमती लेखा ठाकुर ,पंच श्रीमती सरोज निषाद सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, शाला प्रबंधन समिति पदाधिकारी व पालकगण उपस्थित रहे।

Exit mobile version