Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

बिलासपुर : टीचर ने किया जबरदस्ती, छात्रा ने किया केस जाने क्या थी वजह

बिलासपुर : टीचर ने एक स्टूडेंट को फेल किया कि वह सवाल बहुत पूछती थी। यह मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है। 10वीं की छात्रा को फर्स्ट डिवीजन पास होकर भी सप्लीमेंट्री आ गया। स्टूडेंट के परिजनों ने इस संबंध में टीचर से पूछताछ जारी रखा तो सारा मामला सामने आ गया। फिर स्टूडेंट ने पुलिस थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई है। दरअसल पुलिस ने भी अभी तक FIR दर्ज नहीं किया है।

कोटा विकास खंड अंतर्गत ग्राम सेमरा निवासी जयंती साहू शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चपोरा में 11वीं की छात्रा है। जयंती साहू के पिता गुलाब साहू खुद भी शासकीय हाई स्कूल बछालीखुर्द में व्याख्यता और प्रभारी प्राचार्य के पद पर हैं। जयंती ने इस वर्ष 10वीं की परीक्षा दी है।

बोर्ड परीक्षा के बाद परिणाम आए तो उसे 68 परसेंट नंबर मिले है,लेकिन उसकी टीचर ने मैथ्स के प्रैक्टिकल में एबसेंट कर दिया। इसके चलते उसे पूरक परीक्षा देनी होगी। स्टूडेंट ने  यह बताया कि उसने सभी 6 विषयों की प्रायोगिक परीक्षा दी थी, तब भी उसे सभी परीक्षा के दौरान उपस्थिति पत्रक में हस्ताक्षर भी किए।

उसे जबरन एबसेंट कर दिया गया। छात्रा ने इसकी जानकारी पिता को दी तब छात्रा के पिता ने गणित की टीचर प्रिया वासिंग से फोन पर बात की। यह आरोप है टीचर ने प्रिया को यह बताया की साल भर क्लास में प्रश्न पूछ-पूछकर जयंती ने परेशान कर दिया था। इसलिए टीचर ने तंग आकर जयंती को सबक सिखाने के लिए सीधा फ़ैल कर दिया।

Exit mobile version