Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

बिलासपुर : रेलवे अधिकारी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

बिलासपुर : बिलासपुर-कटनी रेल मार्ग पर अनूपपुर-शहडोल के बीच चल रहे नॉन इंटरलॉकिंग काम के दौरान रेलवे के क्षेत्रीय प्रबंधक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। इस हादसे की जानकारी अफसरों और कर्मचारियों को ट्रेन के गुजरने के बाद हुई।

वही घायल रेलवे अधिकारी को तत्काल धनपुरी स्थित सेंट्रल हास्पिटल किया गया था। जहां जांच के बाद डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दे की अनूपपुर और शहडोल के बीच तीसरी रेल लाइन के लिए नॉन इंटरलाकिंग का काम 17 जून से शुरू किया गया।

और यह काम 26 जून तक चलेगा। हर दिन की तरह गुरुवार को भी नॉन इंटरलाकिंग का काम चल रहा था। वही शाम को 7.30 बजे के लगभग अमलई आरआरआई केबिन के करीब काम के समय रेल की एक पटरी पर मालगाड़ी और दूसरी पटरी पर कटनी-बिलासपुर मेमू पहुंची। ट्रेन को आते देख सभी अफसर, कर्मचारी और मजदूर अपनी-अपनी सुविधा के अनुसार रेलवे लाइन के किनारे हो गए। पर कुछ लोग दो लाइन के बीच की खाली जगह पर खड़े रह गए थे।

Exit mobile version