Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

प्रेमिका से जुदाई नहीं बर्ताश्त, लेब अटेंडेंट ने किया सुसाइड

बिलासपुर : बिहार के रहने वाला युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। CV रमन यूनिवर्सिटी में लेब अटेंडेंट का काम करता था और यहां पढ़ने वाली स्टूडेंट से प्यार करता था। प्रेमिका की दूसरी जगह शादी तय हो गई थी। जिससे युवक मानसिक तनाव में आ गया और उसने आत्महत्या करने से पहले सोमवार की रात अपने भाई और चाचा को फोन कर कहा कि अब मुझे नहीं जीना है।

उसने अपने दोस्त के घर में फांसी लगाकर आत्माहत्या कर ली। यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। सिविल लाइन TI परिवेश तिवारी ने बताया कि मूलत: बिहार निवासी अमित सिंह बिलासपुर में सकरी क्षेत्र के आसमा सिटी कॉलोनी में अपने चाचा रामानुज सिंह के साथ रहता था। वह कोटा में डॉ. CV रमन यूनिवर्सिटी में लैब अटेंडेंट का काम करता था। पिछले तीन-चार दिन से वह अपने चाचा घर को छोड़कर मंगला में अपने दोस्त रोहित झा के साथ रह रहा था।

पिछले तीन-चार दिन से अमित सिंह मानसिक तनाव में था। अपने दोस्त के साथ रह रहा था। सोमवार की रात उसने तिल्दा में रहने वाले छोटे भाई को कॉल किया। इसके साथ ही चाचा रामानुज सिंह से भी फोन से बात की। इस दौरान उसने आत्महत्या करने की जानकारी दी और कहा कि अब वह जीना नहीं चाहता। परिजन उसे आत्महत्या करने के लिए मना करते रहे। पुलिस ने बताया कि कि अमित सिंह ने प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की है।

Exit mobile version