Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

बिलासपुर : सास ने किया बहु को प्रताड़ित, व्यापारी ने की पुलिस में शिकायत

बिलासपुर : थाना सिविल लाइन में व्यापारी ने यह शिकायत की है कि उसकी धर्मपत्नी मोबाइल पर गालियां देती थी। और उसकी सास भी उसे ताने देकर प्रताड़ित करती रहती थी, पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच करना शुरू कर दी है। बता दे की सिविल लाइन क्षेत्र के चांटापारा में रहने वाले रोहित ढोबले व्यवसायी हैं।

दो साल पहले उनकी शादी भोपाल में रहने वाली शिवानी से हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद ही दोनों के बीच अनबन होने लगी। ससुराल वाले दोनों को समझाइश देते रहे थे। 18 मार्च को व्यवसायी के ससुराल वाले आए और उन्होंने दोनों को समझाइश दी। इसके बाद वो चले गए।

20 मार्च को उनके ससुराल वाले फिर से आए। उन्होंने व्यवसायी से गाली-गलौज की और उनकी पत्नी को अपने साथ लेकर चले गए। इसके बाद से उनके मोबाइल पर फोन कर उनकी पत्नी और सास गालियां दे रही है। व्यवसायी ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version