बिलासपुर : 12 अगस्त की शाम से घर से लापता हुए पांच वर्षीय बच्चे की लाश रविवार सुबह घर के पीछे वाले पत्थर खदान में मिला। बारिश के कारण खदान में लबालब पानी भरा हुआ है। बता दे की ग्राम पंचायत नरगोड़ा के निवासी परमेश्वर यादव रोजी मजदूरी का कार्य करते हैं। परमेश्वर का पांच वर्षीय बेटा समीर यादव 12 अगस्त की शाम पांच बजे घर के बाहर आँगन में खेल रहा था। वंहा दरवाजे के पास बच्चे की मां और दादी बैठी थीं। तभी समीर गाय के एक बछड़े के पीछे चला गया। उस दौरान मां और दादी आपस में बात कर रही थीं। उन्हें करीब दस मिनट बाद समीर का ध्यान आया। तब मां और दादी ने आसपास के इलाके में खोजबीन शुरू की। लेकिन समीर के बारे में कुछ पता नहीं चला।
वही घटना के बाद बच्चे के परिजनों ने सीपत थाना में इसकी जानकारी दी। शनिवार को सीपत पुलिस टीम जांच करने घटना स्थल पहुंची। बता दे की परमेशवर के घर के पीछे पत्थर खदान है, जिसकी गहराई 15-20 फीट है। लगातार वर्षा होने के कारण खदान में पानी भरा हुआ है। इससे पुलिस और स्वजन को यह संदेह है कि समीर खदान में गिर गया होगा। 13 अगस्त को पुलिस ने नगर सेना की एसडीआरएफ टीम को बुलाया।
वही एसडीआरएफ की टीम ने सुबह से शाम तक बालक की खोजबीन की, लेकिन समीर के बारे में कोई सुराग नहीं मिल पाया। सीपत पुलिस का कहना है कि शाम होने के कारण एसडीआरएफ की टीम ने खोजबीन बंद कर दिया है। और रविवार को सुबह भी तलाश शुरू करेंगे। इसके अलावा बच्चे के परिजन अपने रिश्तेदारों से भी संपर्क कर बच्चे के बारे में पूछताछ कर रहे थे। वही रविवार सुबह 6 बजे ग्रामीण पत्थर खदान के तरफ गए। इसी दौरान खदान के पानी मे बच्चे का शव पर नजर पड़ी। स्वजन ने सीपत पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
