Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

80 फीट खाई में गिरे बाइक सवार, पुलिस कर रही जांच

बलौदाबाजार : जिले से बड़ी खबर सामने आयी है ,सोनाखान चौकी के अंतर्गत आने वाले गोंदली घाट में मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर 80 फीट खाई में गिर गई। बता दे की मोटरसाइकिल पर दो युवक सवार थे। खाई मे गिरने कारण दोनों युवको को गंभीर चोटें आई हैं। वही घायलों को रस्सी के सहारे बाहर निकाल लिया गया। दोनो नारायणपुर के निवासी हैं।

वही ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों को दी। 108 के कर्मचारी और पुलिस के साथ गांव के लोगों ने रस्सी के सहारे रेस्क्यू कर दोनों घायलों को बाहर निकाला ।

दोनों घायल युवको को निकालने के बाद 108 एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल में भर्ती कराया गया है। घायलों का नाम नवजीत और अभय बताया गया है। फिलहाल सोनाखान की पुलिस पूरे मामले की जांच मे लगी है।

Exit mobile version