Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

ऑटो से टकराई बाइक, 9 लोग घायल, 2 की हालत नाजुक, इस वजह से हुआ हादसा

बस्तर : जिला के कुआकोंडा थानाक्षेत्र में नकुलनार सप्ताहिक बाज़ार से सवारी भरकर मैलेवाड़ा की तरफ जा रहा ऑटो कुआकोंडा कन्याशाला के पास बाइक से टकराकर पलट गया। बता दे की इस घटना में ऑटो पर सवार 9 लोगों को घायल हो गए। जिसमें से 2 लोगों को गंभीर चोटें लगी है। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया ।



घायलों का इलाज चल रहा है। वही गंभीर घायलों को जिला अस्पताल दंतेवाड़ा रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, ऑटो पर सवार घायल युवक हेमंत ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि,हम सभी लोग नकुलनार सप्ताहिक बाजार से ऑटो में बैठकर कुआकोंडा के रास्ते से मैलेवाड़ा जा रहे थे। इस दौरान विपरीत दिशा (opposite direction) से एक बाइक लहराते हुए ऑटो पर टकरा गई। जिसके बाद ऑटो सड़क के किनारे पलट गया।



इस घटना में ऑटो पर सवार 9 लोग घायल हो गए है। जिसमें से 2 लोगों को गंभीर चोटें आई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। जहां घायलों का इलाज चल रहा है। वही गंभीर घायलों को जिला अस्पताल दंतेवाड़ा रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि, ऑटो पर क्षमता से अधिक सवारी बैठी हुई थी। इस कारण से ऑटो चालक को ऑटो संभालने में भी दिक्कत हुई होगी।

Exit mobile version