आकांक्षी जिला के रूप में चयनित होने पर बीजापुर में विकास की गति हुई तेज
शासन के महत्वाकांक्षी योजनाओं का जमीनी स्तर पर बेहतर क्रियान्वयन के दिए निर्देश
विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है बेहतर कार्य -श्रीमती अनुप्रिया पटेल
बीजापुर : एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे भारत सरकार के केन्द्रीय राज्यमंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने जिले में संचालित विकास कार्य तथा भारत सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं के जमीनी स्तर पर हो रहे क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक ली।⬇️शेष नीचे⬇️
भारत सरकार द्वारा आकांक्षी जिला के रूप में चयनित बीजापुर जिले एवं आकांक्षी ब्लॉक उसूर के अंतर्गत स्वास्थ्य, शिक्षा और आय के क्षेत्र में सुधार, बुनियादि ढांचे का विकास, कृषि, उद्योग, महिलाओं और बच्चों के अधिकारों की रक्षा एवं जिले के विकास के लिए बने समग्र योजना हेतु प्राप्त संसाधनों के तहत वित्तीय सहायता, तकनीकी सहायता, प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण एवं निगरानी और मूल्यांकन जैसे विषयों पर समीक्षा करते हुए बीजापुर जिले के विकास संबंधी मूलभूत पहलुओं पर गहन समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।⬇️शेष नीचे⬇️
वहीं जिले में विभागीय अमलो द्वारा की जा रही बेहतर क्रियान्वयन से डेल्टा रैकिंग में हो रहे सुधार की प्रशंसा करते हुए कहा कि बीजापुर जैसे धुर माओवाद प्रभावित क्षेत्र में शासन के योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन हो रहा है जिससे बीजापुर जैसे पिछड़ा हुआ जिला अब विकास की ओर अग्रसर है।⬇️शेष नीचे⬇️
वहीं जिला स्तर पर किए जा रहे अभिनव पहल के तहत सेन्ट्रल लाईब्रेरी, गारमेंट, फैक्ट्री सहित स्कूल वेंडे वर्राट पंडूम, नियद नेल्लानार, के तहत अंदरूनी क्षेत्रों में बस सुविधा का विकास सहित पहुंचविहीन क्षेत्रों में ट्रेक्टर के माध्यम से ग्रामीणों को राशन उपलब्ध कराने की योजना एवं सपूर्णता अभियान के तहत प्राप्त उपलब्धियों से अवगत कराया।⬇️शेष नीचे⬇️
वहीं पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव ने सुरक्षा व्यवस्था एवं माओवाद घटनाओं में निरंतर कमी लाने सहित छत्तीसगढ़ पुनर्वास नीति एवं नक्सल ऑपरेशन की जानकारी से अवगत कराया। वही उक्त बैठक में डीएफओ श्री रंगानाथा रामाकृष्णा वाय, सीईओ जिला पंचायत श्री हेमंत रमेशन नदंनवार सहित जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारीगण, एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार, सीईओ जनपद पंचायत एवं सीएमओ नगरीय निकाय उपस्थित थे।
