Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

10वीं-12वीं के रिज़ल्ट पर बड़ा अपडेट, इस दिन होगी रिज़ल्ट जारी

10वीं-12वीं के रिज़ल्ट पर बड़ा अपडेट, इस दिन होगी रिज़ल्ट जारी

रायपुर : (CGBSE) छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन के छात्राओं (students) के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। 15 मई तक (CGBSE) के नतीजे घोषित किये जा सकते हैं ऐसा बताया जा रहा है। बोर्ड परीक्षा के 95% फीसदी कॉपियों की जांच पूरी हो गयी है। जिसके वजह से बताया गया कि (CGBSE) के 10वीं-12वीं के बोर्ड के नतीजे 15 मई तक घोषित हो सकते हैं।



इस वर्ष 10वीं में 3 लाख 38 हजार और 12वीं में 3 लाख 28 हजार छात्रों ने परीक्षा दी है। छत्तीसगढ़ में इस बार 32 मूल्यांकन केंद्रों में कापियों की जांच हो रही है। और 15 हजार से ज्यादा शिक्षक (Teacher) मूल्यांकन का काम कर रहे हैं। वहीं साथ ही बोर्ड परीक्षा की 95% फीसदी कॉपियों की जांच पूरी हो गयी है। और ऐसा कहा जा रहा है कि 15 मई तक बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी हो सकते हैं।



छात्रों का परिणाम (स्टूडेंट्स रिजल्ट) CGBSE 10th Result जारी होने के बाद छात्र CGBSE की आधिकारिक (official) साइट cgbse.nic.in पर जाकर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। जिसके साथ ही विद्यार्थी cgbse.nic.in और results.cg.nic.in इस लिंक के माध्यम से अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।

Exit mobile version