Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

श्रीराम मंदिर चढ़ावा पर कांग्रेस का बड़ा विरोध प्रदर्शन

*:जिलेभर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण कड़ी कार्यवाही की मांग…
* दान पेटी में डाला गया वोट और ईवीएम डाला गया वोट दोनों एक ही जगह जा रहा है :- राकेश ठाकुर…

दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में आज जिले के सभी ब्लॉकों में श्रीराम मंदिर, अयोध्या के चढ़ावे में कथित चोरी एवं वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। कांग्रेसजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की।

भिलाई 3 चरोदा ब्लॉक में आयोजित प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर शामिल हुवे। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग (ग्रामीण) के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि “भगवान श्रीराम करोड़ों देशवासियों की आस्था के केंद्र हैं।

पाटन को नगर पालिका बनाने अध्यक्ष योगेश निक्की भाले के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने की उप मुख्यमंत्री से मुलाकात

यदि श्रीराम मंदिर के चढ़ावे में कथित वित्तीय अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं, तो पूरे मामले की स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों को कठोर दंड दिया जाना चाहिए। धार्मिक आस्था के नाम पर किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार स्वीकार्य नहीं है।

उन्होंने कहा कि “जो लोग वर्षों से भगवान श्रीराम के नाम पर राजनीति करते आए हैं, वे आज इस गंभीर मामले पर मौन क्यों हैं? यदि उनकी आस्था सच्ची है तो उन्हें भी निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग करनी चाहिए।

जामुल में आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान श्री ठाकुर ने कहा कि आज देश की जनता सब कुछ देख और समझ रही है। श्रद्धालुओं द्वारा श्रीराम मंदिर की दान पेटी में डाला गया दान हो या लोकतंत्र में ईवीएम के माध्यम से डाला गया वोट, जनता के बीच यह चर्चा है कि दोनों का लाभ एक ही जगह पहुंच रहा है। जनता सब समझ रही है और लोकतंत्र में समय आने पर उचित जवाब भी देगी।

सुपेला रावणभाठा में तोड़फोड़ पर विधायक रिकेश सेन नाराज़

“भगवान श्रीराम” किसी एक राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि पूरे देश की आस्था के प्रतीक हैं। श्रद्धालुओं द्वारा श्रद्धा से अर्पित प्रत्येक दान का पारदर्शी एवं ईमानदारीपूर्वक उपयोग होना चाहिए। यदि कहीं भी अनियमितता हुई है तो दोषियों को किसी भी कीमत पर संरक्षण नहीं मिलना चाहिए। पूरे मामले की स्वतंत्र एवं उच्चस्तरीय जांच कर रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए, ताकि करोड़ों श्रद्धालुओं का विश्वास बना रहे।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी जनता की आस्था और विश्वास की रक्षा के लिए सदैव संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी।
जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग (ग्रामीण) के मार्गदर्शन में धमधा ब्लॉक अध्यक्ष शिवकुमार वर्मा के संयोजन में धमधा मुख्य चौक पर प्रदर्शन कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की तथा मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की।

अहिवारा ग्रामीण में धमधा मार्ग पर पथरिया से कोड़िया तक ब्लॉक अध्यक्ष उमेश साहू के संयोजन में पैदल रैली निकाली गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा एवं आरएसएस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मामले में चुप्पी पर सवाल उठाए और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की।

कोलियारी में सरस्वती योजना अंतर्गत छात्राओं को किया साइकिल वितरण

दुर्ग ग्रामीण ब्लॉक के अंडा मुख्य चौक में किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुकेश चंद्राकर के संयोजन में धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। इसके पश्चात श्री हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ कर सत्य की विजय एवं दोषियों को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की गई।

जामुल ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश साहू के संयोजन में रावणभाठा से श्रीराम मूर्ति तक पैदल मार्च निकाला गया। इस दौरान प्रतीकात्मक दान पेटी रखकर श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े चढ़ावे में कथित अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन किया गया।

अहिवारा नगर के बस स्टैंड में ब्लॉक अध्यक्ष संतोष बाफना के संयोजन में प्रदर्शन कर स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच तथा दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई।

भिलाई-3 चरोदा में ब्लॉक अध्यक्ष श्रीकांत वर्मा के संयोजन में सिरसा गेट से श्रीराम मंदिर तक पैदल विरोध मार्च निकाला गया। श्रीराम मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की गई तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की प्रार्थना की गई।

कुम्हारी में स्टेशन चौक पर ब्लॉक अध्यक्ष मनहरण यादव के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने जोरदार प्रदर्शन कर पूरे मामले की न्यायिक अथवा उच्चस्तरीय स्वतंत्र जांच की मांग की।

पाटन के आत्मानंद चौक में ब्लॉक अध्यक्ष मोहन साहू के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर धार्मिक आस्था से जुड़े इस मामले में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा दोषियों को दंडित करने की मांग की।

राजनांदगांव जिले को मिली बड़ी सौगात: लिटिया-सेमरिया उपकेंद्र के सुदृढ़ीकरण से प्रदेश की औद्योगिक परियोजनाओं को मिलेगी गति

जामगांव आर में ब्लॉक अध्यक्ष राजेश ठाकुर के संयोजन में प्रदर्शन कर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई गई।

इस दौरान प्रभारी महामंत्री राजीव गुप्ता, किसान कांग्रेस अध्यक्ष पुकेश चंद्राकर, शमशीर कुरैशी, राजेश मानिकपुरी, जालम पटेल, दानेश्वर साहू, रिवेंद्र यादव, निरंजन राजपूत, टिकेश्वरी देशमुख, राम सुर्यवंशी,जामवंत गजपाल, प्रदीप चंद्राकर, पिलेश्वर साहू,प्रकाश ठाकुर, करीम खान, अरुण साहू, आकाश द्विवेदी, मधुसूदन राणा, जीवन निर्मलकर, पप्पू सोनवानी, अनिल साहू, सरोजनी चंद्राकर, सुनीता चननेवार, रामप्यारी वर्मा, सोनू बर्मन, सबीहा खान, गज्जू साहू, प्रहलाद यादव, मनहरण यादव, प्रमोद राजपूत, राजेश्वर सोनकर, हीरा वर्मा, ओमनारायण वर्मा, जानकी ध्रुव, उषा सोने, ओनी महिलांग, नागमणि साहू, जगदीश मारकंडे, धरम बर्रे, उमेश बंजारे, जयप्रकाश साहू, विनोद साहू, भारती साहू, विजय लक्ष्मी वर्मा, सागर नाथ शिवहरे, भागचंद, त्रिलोक बंजारे, मोहन साहू, संतोष तिवारी, पप्पू चंद्राकर, टेनेंद्र कुमार ठाकरे, विनोद कुमार, डे साहब वर्मा, ललित दुर्गा, बीएन राजू, संतोष मंडपे, नौशाद सिद्दीकी, मनोज डेहरिया, विनोद निषाद, राकेश वर्मा, जुनैद, युवराज वर्मा,अभिषेक वर्मा, तेजराम चौहान, अजय कुमार चंद्राकर, किशोर चंद्राकर, डोमेन्द्र निसाद, अरविन्द चंद्राकर, रोहित साहू, देवराज चतुर्वेदी, तारक राम सिन्हा, देवलाल बेलचन्दन, अलखराम साहू, रामचंद्र साहू,जामवंत गजपाल, गजानंद साहू, रामसिंह चंद्राकर, मीना बाई सूर्यवंशी, मुकेश देवांगन, भोजलाल देशमुख, निशांत चंद्राकर, गौतम चंद्राकर, जय साहू, पालेश्वर ठाकुर, श्यामाचरण मनहर, तारकेश्वर, करण साहू, बिश्वा तारक, पूरेश दिल्लीवार, रीना साहू, किशोर सोनकर, युवराज साहू, सागर निषाद, रोहित कुर्रे, रामशंकर शुक्ला, खुश्बू कुर्रे, कमल कामलेशिया, देवा साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Exit mobile version