Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

किसानों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने की बड़ी घोषणा

रायपुर : आज सदन में वित्तीय अनुपूरक बजट (Financial Supplementary Budget) में किसानों के लिए 12 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। छत्तीसगढ़ सरकार कृषक उन्नति योजना (Krishak Unnati Yojana) की शुरुआत करेगी। इस योजना में किसानों को धान खरीदी में अंतर की राशि दी जाएगी। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री (Finance Minister) ओपी चौधरी ने ये बयान दिया है।

आपको बता दें कि, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा ने अपनी चुनावी घोषणा पत्र में 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर धान खरीदी का वादा किया था। फिलहाल, समर्थन मूल्य पर खरीदी हो रही है। वहीं कृषक उन्नति योजना (Krishak Unnati Yojana) से किसानों को अंतर की राशि दी जाएगी।

Exit mobile version