Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

बड़ी खबर : डोंगरगढ़ मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष के घर ईडी ने मारा छापा, जानिए पूरा मामला

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। राजनांदगांव जिले के धर्म नगरी डोंगरगढ़ में आज शनिवार को ईडी (ED) ने दबीश दी है। मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष और डोंगरगढ़ राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल के घर पर ईडी (ED) ने सुबह छापा मारा है।

मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष के घर पर सुबह 5 बजे से ईडी की छापेमार कार्रवाई जारी है। वहीं ईडी (ED) की टीम ने दो अलग-अलग गाड़ी में पहुंचकर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल के ठिकाने पर रेड कार्रवाई की है। फिलहाल, ईडी की कार्रवाई जारी है। इस खबर से अपडेट रहने के लिए बने रहे “छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़” पर

Exit mobile version