संतोष देवांगन, रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य के अधिकारी-कर्मचारी के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा की है। वहीं अब अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्र के बराबर 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलना शुरू हो जाएगा।
बड़ी खबर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया बड़ा ऐलान, अब राज्य के अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्र के बराबर मिलेगा भत्ता
