Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

बिग ब्रेकिंग : सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, रक्षाबंधन पर प्रधानमंत्री ने दिया बड़ा तौफा

रायपुर : केंद्र सरकार ने आज मंगलवार को घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलो) के दामों में 200 रुपय की कटौती कर दी है। जिसके साथ ही देश की राजधानी दिल्ली में अब कीमत 1103 रुपय से घटकर 903 रुपय, मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 908, राजस्थान की राजधानी जयपुर में 906 रुपय हो गई। नई कीमत 30 अगस्त यानी रक्षाबंधन के दिन से लागू होगी।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि, ओनम और रक्षाबंधन के त्योहार पर दाम घटाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहनों को बड़ा तोहफा दिया है। भारत के 33 करोड़ उपभोक्ता को इसका फायदा मिलेगा। और इस फैसले से सरकार पर वित्त वर्ष 2023-24 में 7,680 करोड़ का बोझ आएगा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ये भी कहा कि सरकार 75 लाख नए उज्जवला कनेक्शन बांटेगी।

5 राज्यों में होने वाले वहीं इस साल विधानसभा चुनावों से पहले केंद्र सरकार का यह कदम काफी मायने रखता है। राजस्थान में कांग्रेस ने इस साल 1 अप्रैल से BPL परिवारों को 500 रुपय में गैस देने की योजना लागू कर दी है। वहीं मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस ने 500 रुपय में गैस सिलेंडर देने का वादा किया है। और दोनों ही राज्यों में नवंबर-दिसंबर में चुनाव हैं।

Exit mobile version