Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

BIG BREAKING : पूर्व आबकारी मंत्री के घर पर ईडी ने दी दबिश, बेटे के घर पर भी पड़ा छापा…

रायपुर : प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए पूर्ववर्ती भूपेश सरकार में आबकारी मंत्री रहे कवासी लखमा (Kawasi Lakhma) के धरमपुरा, राजधानी रायपुर स्थित निवास पर छापा मारा है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के दौरान सीआरपीएफ के जवान घर को घेरे हुए हैं।

ED की टीम सुबह से ही कांग्रेस नेताओं के घरों पर छापेमारी में जुटी है। वहीं इसके पहले सुकमा में कवासी लखमा के बेटे और जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी के साथ नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू के घर पर ईडी की टीम ने दबिश दी थी। सूचना रायपुर पहुंचने से पहले ही कवासी लखमा के भी घर में ईडी की टीम ने दस्तक दे दी थी।

Exit mobile version