Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

CM साय की मीटिंग के बाद बड़ा एक्शन, हटाए गए डीईओ, आदेश जारी, जानिए पूरा मामला ?

(संतोष देवांगन) रायपुर : एक बार फिर छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। शनिवार को जारी तबादला आदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में खराब प्रदर्शन को आधार बनाते हुए महासमुंद के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) एम.आर. सावंत को पद से हटा दिया गया है। अब उन्हें जगदलपुर स्थित संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय में सहायक संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है। एम.आर. सावंत की जगह अब प्राचार्य (ई-संवर्ग) विजय कुमार लहरे को महासमुंद का नया प्रभारी DEO नियुक्त किया गया है।

10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में खराब प्रदर्शन बनी वजह!

आपको बता दें कि, बीते दिनों मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी डीईओ की मीटिंग ली थी, जहां पिछले साल के मुकाबले रिजल्ट खराब रहने वाले जिले के डीईओ (DEO) से जवाब मांगा गया था। महासमुंद जिले की बात करें तो 2024 में दसवीं में 84.17 प्रतिशत और बारहवीं में 91.61 प्रतिशत था। जो इस साल 2025 के बोर्ड परीक्षा में घटकर और कम हो गया। 10वीं में 78.33 प्रतिशत और 12वीं में 84.08 प्रतिशत परिणाम सामने आया है। पिछले वर्ष की तुलना में 6 से 7 प्रतिशत की कमी आई है।

एम.आर. सावंत और विजय कुमार लहरे के अलावा नवागढ़ (जिला जांजगीर-चांपा) में विकासखंड शिक्षा अधिकारी के रूप में कार्यरत भूपेन्द्र कुमार कौशिक को भी स्थानांतरित कर बिलासपुर संभाग के संयुक्त संचालक कार्यालय में सहायक संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।

देखिए आदेश 

Exit mobile version