Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

उदंती सीतानदी टाइगर रिज़र्व की बड़ी कार्रवाई, 20 लाख की सागौन लकड़ी व वाहन जब्त

रिपोर्टर _ ओंकार शर्मा, गरियाबंद छत्तीसगढ़

गरियाबंद/धमतरी। उदंती सीतानदी टाइगर रिज़र्व की एंटी पोंचिंग टीम ने वन माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। ओडिशा के सोनपुर जिले में की गई छापेमारी में भारी मात्रा में अवैध लकड़ी और वाहन जब्त किए गए।

छापेमारी में मिली बड़ी खेप
टीम ने एक साथ 6 घरों पर दबिश दी। यहां से बरामद हुए—
करीब 10 लाख रुपए की कीमती सागौन लकड़ी,10 लाख रुपए कीमत के 2 पिकअप वाहन,तस्करी की लकड़ी से बने सोफा, कुर्सी और पलंग

तस्करी का खुलासा
जांच में सामने आया कि आरोपित लंबे समय से रिसगांव रेंज से हरे-भरे सागौन के पेड़ काटकर ओडिशा ले जाते थे। वहां लकड़ी को फर्नीचर में बदलकर महंगे दामों पर बेचने का गोरखधंधा चल रहा था।

गिरफ्तारी और आगे की कार्रवाई
कार्रवाई के दौरान 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। संभावना जताई जा रही है कि इस गिरोह में और भी कई लोग शामिल हैं। मामले की पुष्टि उदंती सीतानदी टाइगर रिज़र्व के उपनिदेशक वरुण जैन ने की है।

वन विभाग की बड़ी उपलब्धि
वन विभाग ने इस कार्रवाई को जंगल की सुरक्षा के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। विभाग ने स्पष्ट किया कि आगे भी ऐसे कड़े अभियान जारी रहेंगे और जंगल की संपदा पर डाका डालने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Exit mobile version