Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

चुनाव से पहले CG पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन से मिला 2 करोड़ 64 लाख रुपय

चुनाव से पहले CG पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन से मिला 2 करोड़ 64 लाख रुपय

दुर्ग : लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) से पहले छत्तीसगढ़ के दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दुर्ग पुलिस ने 2 संदिग्ध वाहनों से 2 करोड़ 64 लाख रुपय नगद जब्त किया है। जिसके साथ 3 लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं, दुर्ग पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी आयकर विभाग (Income Tax Department) को दे दी है।

जानकारी के मुताबिक, भिलाई के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सेक्टर 1 भिलाई ब्रांच के समाने से दो संदिग्ध वाहनों की देर रात पुलिस ने चेकिंग की। चेकिंग के दौरान वाहनों से 2 करोड़ 64 लाख रुपय नगद बरामद हुए। करोड़ों रुपये के साथ पुलिस ने सेक्टर 1 के विशाल कुमार साहू सहित 2 अन्य को हिरासत में लिया है।

करोड़ों रुपये कैश मिलने के बाद दुर्ग पुलिस ने आयकर विभाग (Income Tax Department) के अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी है। इसके बाद अब आईटी के अधिकारी हिरासत में लिए गए तीनों शख्स से पूछताछ करने में जुटी है। यह कार्रवाई भठ्ठी थाना और एसीसीयू की टीम ने की है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि, यह मामला भठ्ठी थाना क्षेत्र का है।

Exit mobile version