Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

ACB की बड़ी कार्रवाई, SDM रिश्वत लेते पकड़ा गया, जानिए पूरा मामला

(संतोष देवांगन) बेमेतरा : छत्तीसगढ़ राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की कार्रवाई लगातार चल रही है। बेमेतरा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए साजा SDM को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। प्रार्थी तुकाराम पटेल की शिकायत पर साजा एसडीएम टेकराम माहेश्वरी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, SDM ने जमीन डायवर्सन करने के नाम पर तुकाराम पटेल से 1 लाख रूपये की मांग की थी। जिसके बाद 25 हजार रूपये में मामला तय हुआ था। और आज 10 हजार रूपये लेते हुए एसडीएम को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

एसीबी एडिशनल एसपी PD तिर्की ने बताया कि, प्रार्थी तुकाराम पटेल की शिकायत के आधार पर आज साजा SDM कार्यालय में छापेमार कार्रवाई की गई है। एसडीएम टेकराम माहेश्वरी को रिश्वत की दूसरी किश्त 10 हजार रूपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है।

उन्होंने आगे बताया कि एसडीएम ने जमीन डायवर्सन करने के नाम पर 1 लाख रूपये की डिमांड की थी, जिसके बाद 25 हजार में मामला तय हुआ था। वहीं प्रार्थी दीपावली त्यौहार के पहले 10 हजार रूपये दे चुका था और दूसरी किस्त 10 हजार रूपये देने की बात तय हुई थी।

Exit mobile version