Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

बड़ा हादसा होते होते बचा, 10 किलो का आई.ई.डी. बम बरामद

दंतेवाड़ा : आज सुबह के समय 3 बजे 231 वीं वाहिनी अपने परिचालनिक क्षेत्र में श्री सुरेन्‍द्र सिंह, कमाण्‍डेंट 231 बटालियन के संपूर्ण नेतृत्‍व में 02 कंपनियॉं गॉंव बैनपल्‍ली में घेराबंदी एवं तलाशी अभियान (CASO) हेतु निकली हुई थी, जब सुरक्षाबलों की टुकड़ी सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करते हुए सर्तकतापूर्वक सावधानी बरतते हुए गॉंव बैनपल्‍ली से अपने कैम्‍प की ओर वापस आ रहे थे, तभी वाहिनी के बम्‍ब निरोधक दस्‍ता टीम को डी.एस.एम.डी के माध्‍यम से आई०ई०डी० लगे होने का संकेत मिला उसके उपरांत सर्तकतापूर्वक ईलाके की बारीकी से छान-बीन करने पर 01 जिंदा आई०ई०डी (IED) (लगभग 10 किलो ग्राम) को सफलतापूर्वक बरामद कर बम्‍ब निरोधक दस्‍ता टीम द्वारा निष्क्रिय किया गया ।

इससे पूर्व में भी माओवादियों के द्वारा इस वाहिनी को कई आई०ई०डी व स्‍पाईक्‍स लगाकर सुरक्षाबलों को नुकसान पहुँचाने का भरसक प्रयास किया गया है, परन्‍तु जवानों द्वारा अपनी ड्यूटी का सर्तकतापूर्वक निर्वाहन करने के कारण माओवादियों के मंसूबों को लगातार नाकाम किया जा रहा है। 231 बटालियन द्वारा अभी तक थाना अरनपुर (दंतेवाड़ा) जगरगुण्‍ड़ा (सुकमा) में कुल 132 आई०ई०डी० को सफलतापूर्वक बरामद किया गया है।

Exit mobile version