Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

पाटन में बड़ा हादसा.. हाइवा की चपेट में आए पति पत्नी, जानिए पूरा मामला

पाटन में बड़ा हादसा.. हाइवा की चपेट में आए पति पत्नी, जानिए पूरा मामला

संतोष देवांगन, पाटन : पाटन क्षेत्र से दिलदहला देने वाली घटना सामने आ रही है। दुर्ग-पाटन रोड ग्राम पतोरा के पास अभी-अभी दर्दनाक एक्सीडेंट हुआ है। जिसमें पति-पत्नी साइकिल से काम पर जा रहे हैं तभी हाईवे ने अपने चपेट में ले लिया। यह हादसा इतना खतरनाक था की कुछ दूरी तक साइकिल समेत पति-पत्नी हाइवा नं.  (CG 07 CA 8467) के चक्के पर फंस गए।

जानकारी के मुताबिक़ इस दर्दनाक हादसे में महिला की मौत हो गई। वहीं उसका पति गंभीर हालात में है। बता दे की इस हाइवा नं.  (CG 07 CA 8467) में जैन ट्रांसपोर्ट बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर गंज पारा दुर्ग लिखा हुआ है।

आपको बता दें कि पाटन के पतोरा गांव में 3 दिन पहले ही एक और हादसा हुआ था जिसमे बाप बेटे की मौत हो गई थी। हाई स्कूल के सामने ही इस तरह की घटना हुई है तेज रफ्तार हाईवा पर अंकुश नहीं होने के कारण आए दिन इस तरह की घटना घट रही है।

Exit mobile version