Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

भूपेश सरकार का बजट सिर्फ ढकोसला – अशोक देवांगन

भूपेश सरकार का बजट सिर्फ ढकोसला - अशोक देवांगन

अशोक देवांगन

दीपक साहू, राजनांदगांव : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा पेश अंतिम बजट पर जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 08 के जिला पंचायत सदस्य व संचार सकर्म विभाग के सभापति अशोक देवांगन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट राज्य सरकार का विदाई बजट है। इस बजट में गांव के विकास के लिए कोई फंड नहीं है। जिसमे किसान, मजदूर, युवा, महिला, नौकरीपेशा, व्यापारी वर्ग में निराशा हैं। यह बजट सिर्फ एक ढकोसला हैं।

अशोक देवांगन ने आगे कहा कि इस बजट से लोगों को सिर्फ निराशा मिली है। इस बजट में छत्तीसगढ़ के जनता को सिर्फ गुमराह किया है। छत्तीसगढ़ के भविष्य निर्माण के लिए इस सरकार के पास कोई रोडमैप ही नहीं है। ऐसे कई वादे हैं जो बीते चार वर्षों में सिर्फ घोषणाएं बनकर रह गई हैं। प्रदेश कांग्रेस सरकार ने इस बजट के माध्यम से प्रदेश के सभी नागरिकों को छला है। हाथ में गंगाजल लेकर शराबबंदी का वादा करने वाली सरकार ने शराबबंदी पर कोई चर्चा नहीं की।

किसानों के बकाया बोनस और फूड प्रोसेसिंग प्लांट पर बात ही नहीं की गयी। रोजगार सृजन पर कोई बात नहीं कि गयी। प्रियंका गाँधी के स्वागत के लिए करोड़ों खर्च कर गुलाब बिछाने वालो ने वेतन विसंगति, नियमितिकरण के प्रावधान के लिए चर्चा करना भी मुनासिब नहीं समझा। बेरोजगारी भत्ता देने के लिए पात्रता में उलझाने वाली कांग्रेस सरकार ने एक बार फिर प्रदेश के युवाओं को छलने के लिए बेरोजगारी भत्ता देने की झूठी घोषणा की है।

Exit mobile version