Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करोड़ो के मालिक उनसे ज्यादा संपत्ति पत्नी के पास, देखे पूरी डिटेल

(संतोष देवांगन) रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पास कितनी संपत्ति है। इसका खुलासा सीएम भूपेश बघेल ने पाटन विधानसभा सीट से नामांकन पत्र के साथ जमा किए शपथ पत्र में किया है। आपको बता दे कि, नगद के अलावा अचल संपत्ति के मामले में अपनी पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल से आगे हैं, वहीं चल संपत्ति के मामले में उनकी पत्नी उनसे आगे हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पास कितना चल संपत्ति है ?

सीएम बघेल द्वारा दाखिल किए गए शपथ पत्र के मुताबिक, सकल संपत्ति 1 करोड़ 8 लाख 78 हजार 591 रूपय है। जबकि सीएम बघेल की पत्नी के पास 3 करोड़ 11 लाख 69 हजार 515 रूपय की चल संपत्ति है। और इन संपत्तियों में मुख्यमंत्री के पास 1 महिंद्रा अल्ट्रस एसयूवी के अलावा 1 ट्रेक्टर शामिल है। वहीं उनकी पत्नी के पास मारुति 800 के अलावा 3 ट्रेक्टर शामिल है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बैंक खातों में 56 लाख 3 हजार 923 रूपय जमा हैं। वहीं उनकी पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल के खाते में 1 करोड़ 38 लाख 15 हजार 326 रूपय जमा है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पास कितना सोना ?

सोने-चांदी की बात की जाए तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पास महज 10 तोला सोना (जेवरात) है। वहीं उनकी पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल के पास 40 तोला सोना (जेवरात) और 2 किलो चांदी (जेवरात) है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पास कितने एकड़ जमीन है ?

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पास कुल (Total) 20 करोड़ 19 लाख 39 हजार 244 रूपय मूल्य की अचल संपत्ति है। जिसमें छत्तीसगढ़ के भिलाई-3 स्थित 20.966 एकड़ कृषि भूमि शामिल है। जबकि उनकी पत्नी के पास 8 करोड़ 99 हजार 5 हजार 83 रूपय की अचल संपत्ति है। जिसमे भिलाई-3 के मानसरोवर आवासीय परिसर स्थित प्लाट भी शामिल है।

बैंक से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पास कितने कर्ज है ?

वित्तीय संस्थाओं (बैंकों) से लिए गए कर्ज के हिसाब से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर 16 लाख 1 हजार 205 रूपय बकाया है। जब कि उनकी पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल पर 12 लाख 81 हजार 365 रूपय का कर्ज बाकी है।

Exit mobile version