Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

परसदा रेल्वे क्रासिंग, अंडर ब्रिज का हुआ भूमिपूजन, कांजी हाउस के पास जेई रोड में पासिंग की भी उठी मांग

कुम्हारी 26 फरवरी : दुर्ग जिला अंतर्गत कुम्हारी परसदा रेल्वे फाटक का आज वर्चुअल शिलान्यास भूमि पूजन अंडर ब्रिज का माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कर कमलों से किया गया।आपको बता दें लगातार लोगों के द्वारा मांग की जा रही थी जिसमे आज 26 तारीख को विराम लग गया। कुम्हारी से पाटन जाने वाली इस व्यस्त मार्ग जेई रोड के बाद परसदा रेल्वे फाटक स्थित है। जहां हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। जिस पर आज विराम लग गया। आज प्रधानमंत्री ने रेल्वे फाटक में अंडर ब्रिज बनाने के लिए वर्चुअल माध्यम से भूमि पूजन कर दिया है।

वही परसदा साइड से आने वाले लोगों को कुम्हारी नगर में जाने के लिए एक किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। पालिका आने के लिए भी लगभग एक किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। लोगो का समय खराब होता है। जिसके लिए उपस्थित लोगों के बीच काजी हाउस के पास जी रोड में पासिंग खोलने की भी चर्चा होती रही। जानकारी के अनुसार कांजी हाउस नगर पालिका के पास पहले से पासिंग था जिसे किसी कारणवश बंद कर दिया गया है।

मौके पर राकेश पांडे, योगेश साहू, पी एन दुबे, रीता पांडे, अवधेश शुक्ला,गोल्डी गोस्वामी,दीपक चतुर्वेदी, इमरान, सुनीता कुर्रे, जुली सिंह,पन्ना लाल साहू, होमेन्द्र साहू, लखन साहू,ललित साहू, मेख राम साहू, कमलेश साहू, पुनेंद्र साहू, नीलमणि साहू शेखर साहू,कुमार साहू सहित रेल्वे आधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version