Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

ग्राम पंचायत तर्रा में हुआ लाखों के विकास कार्य का भूमि पूजन

जामगांव एम /पाटन विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत तर्रा में उचित मूल्य की दुकान एवं अतिरिक्त भवन का भूमि पूजन किया गया जहां बतौर मुख्य अतिथि जनपद पंचायत पाटन के उपाध्यक्ष माननीय श्री देवेंद्र चंद्रवंशी जी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन के अध्यक्ष महेंद्र वर्मा जी के कर कमलों से संपन्न किया गया।

वही वन होम वन ट्री के अंतर्गत माननीय अतिथियों के द्वारा स्कूल प्रांगण में आंवला का पौधा भी लगाया गया।

इस अवसर पर जनपद सदस्य माननीय गुलाब ठाकुर जी ,ग्राम पंचायत के सरपंच डॉ योगेश चंद्राकर जी , उपसरपंच नवीन चंद्राकर जी सहित पंचगन  मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

संतोषी तिवारी जी, सेक्टर प्रभारी जी , लोमन चंद्राकर जी , रामसहाय जी, राजन चंद्राकर जी , ईश्वर चंद्राकर जी, भूषण चंद्राकर जी ,डॉक्टर चंद्रिका चंद्राकर जी, सहित पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य शिक्षक गण एवं पंचायत के गणमान्य नागरिक गण उपस्थित रहे सभी अतिथियों का सरपंच चंद्राकर ने स्वागत किया एवं आभार प्रकट किया।

Exit mobile version