Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

भिलाई : सात साल की बच्ची ने खेल खेल में निगला 5 का सिक्का

भिलाई : जिला बेमेतरा के रामपुर बेरला निवासी कृतिका यादव ने 5 रु. का सिक्का खेलते खेलते निगल लिया था। वही कृतिका के पिता जितेन्द्र यादव ने बताया कि बच्ची ने जब सिक्का निगल लिया तो तत्काल गाँव के डॉक्टर के पास इलाज के लिए ले जाया गया। पर गांव के डॉक्टर ने जानकारी दी कि एस.आर. हॉस्पीटल चिखली दुर्ग में तत्काल एवं बेहतर दंग से कम दरों में इलाज होता है । बतादे की  अस्पताल पहुंचने पर एस.आर. हॉस्पीटल एण्ड रिसर्च सेन्टर चिखली दुर्ग के डॉक्टरों एवं नर्सिंग स्टाफ की टीम ने तत्काल बच्ची का इलाज शुरू कर सिक्के को बाहर निकला व तत्परता से 7 साल की बच्ची की जान बचाई गई। कृतिका का एक्सरे रिपोर्ट में पाया गया कि शरीर के भीतर 5 का सिक्का है।

वही कृतिका के माता पिता एवं परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों एवं नर्सिंग स्टाफ को धन्यवाद कर उनकी खूब प्रशंसा की और कहां की सही समय पर सही अस्पताल पहुंचने पर हमारी बच्ची की जान बच गई । अस्पताल के बाल व शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ एस. पी. केसरवानी ने कहा कि सही समय पर बेहतर सुविधाजनक अस्पताल पहुंचने पर कृतिका के शरीर से 5 का सिक्का बाहर निकाल दिया गया। वही डॉ. एस.पी. केसरवानी ने समस्त बच्चों के परिजनों से विनम्रता पूर्वक अनुरोध किया है कि वह अपने बच्चों को सतत निगरानी में रखें एवं बच्चों को समझाए की मुंह के अंदर किसी भी चीज को ना डालें । यदि बच्चों को किसी भी प्रकार दिक्कत हो तो तत्काल डॉक्टर से सम्पर्क करे किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरते, लापरवाही करना छोटे बच्चों के लिए जान का खतरा भी बन सकता है।

Exit mobile version