Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस कर रही कारवाई, अब तक 10 लाख रुपये का काटा चलान!

दुर्ग : शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर इस समय जिला दुर्ग ट्रैफिक पुलिस सख्त हो गई है। पुलिस वाहन चालकों का अलकोहल टेस्ट कर रही है और ड्रंक पाए जाने पर उनके विरुद्ध मोटा चालान काट रही है। जिला दुर्ग पुलिस ने ऐसे लोगों को 10 लाख रुपये से अधिक चालान काटा गया है। ASP ट्रैफिक ऋचा मिश्रा ने यह बताया कि यातायात पुलिस ऑपरेशन सुरक्षा अभियान चला रही है। जिसके तहत ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को ना सिर्फ समझाईश दी जा रही है, बल्कि उनके विरुद्ध चालानी कार्रवाई भी की जा रही है।

 

उनके अधिकारियों ने पिछले 27 दिनों में 103 शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों को पकड़ा है। इस पर पुलिस ने सभी के विरुद्ध सख्त चालानी कारर्वाई की है। ड्रंक एंड ड्राइव पाए जाने पर प्रत्येक वाहन चालक के विरुद्ध 10 हजार रुपये का चालान काटा जा रहा है। वो इस चालान को न्यायालय में जाकर पटा रहा है। इस तरह से अब तक पुलिस द्वारा कुल 10 लाख 30 हजार रुपये का इन पर दंड लगाया जा चुका है।

 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात ऋचा मिश्रा ने यह बताया कि सड़क दुर्घटना का सबसे बड़ा कारण शराब पीकर गाड़ी चलाना है। इसलिए वो रात के समय शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों पर विशेष रूप से ध्यआन रख रहे हैं। जिसके लिए ऑपरेशन सुरक्षा अभियान के तहत प्रतिदिन शाम 6 से देर रात तक जिले के प्रमुख रास्तो पर अलग-अलग चेकिंग पॉइंट बनकर वाहन कि चेकिंग की जा रही है।

Exit mobile version