भिलाई : युवक ने पीड़ित युवती की अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर 40 हजार रुपए की मांग कर रहा था। जब युवती ने पैसे नहीं दिए तो युवक ने उसकी आपत्तिजनक फोटो इंस्टाग्राम एप पर अपलोड कर दिया। पुरानी भिलाई पुलिस आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
आरोपी नीलेश साहू दुर्ग का रहने वाला है। युवती ने पुलिस को शिकायत में बताया कि आरोपी और वो आपस में दूर के रिश्तेदार हैं। वो लोग एक शादी समारोह में मिले थे। दोनों के बीच बात शुरू हुई। और धीरे-धीरे दोनों के बीच बात के दौरान ही प्यार हो गया और वो लोग आपस में मिलने लगे।
आरोपी ने युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में कुछ तस्वीर ले ली। फिर उन्हीं फोटो को दिखाकर वो लड़की को ब्लैकमेल कर रहा था। वो कहता था कि यदि वो उसकी बात नहीं मानेगी तो उसकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल कर देगा। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
