Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

कॉलेज के सामने बसा रहे थे अवैध कॉलोनी, भिलाई निगम ने कर दी ताबड़तोड़ कार्रवाई, समान जब्त

कॉलेज के सामने बसा रहे थे अवैध कॉलोनी, भिलाई निगम ने कर दी ताबड़तोड़ कार्रवाई, समान जब्त

भिलाई : नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल जाने वाले रास्ते पर अवैध प्लाटिंग को लेकर भिलाई नगर निगम द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। अवैध प्लाटिंग कर्ताओं ने इस भूखंड पर प्राकृतिक नाला को पाइप के माध्यम से डाइवर्ट करने का प्रयास किया। जिसे लेकर दूसरे दिन भी कार्रवाई की गई।

Also Read : छत्तीसगढ़ का चमत्कारी शक्ति, मरीजों को स्वस्थ करने के लिए केंसर का-मवाद पी लेता है, खाता है खांसी का बलगम

डाइवर्ट करने के लिए लगाई गई पाइपों को जब्त किया गया। जिसके के लिए 1 क्रेन, 1 जेसीबी सहित 3 डंपर की मदद ली गई और बड़े पाइपों को निकालकर जब्त किया गया। वहीं पूरे 10 पाइप निकाले गए तथा इसकी जब्ती बनाई गई। कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा एवं भिलाई निगम आयुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर भिलाई क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Also read : महाकाल यात्रा में कटप्पा को देखने पहुंचे हजारो लोग

बता दे की सख्त कार्रवाई करने के लिए फिर से निगम का अमला अपने संसाधनों के साथ स्पॉट पर पहुंचा और पाइप को जब्त किया गया। दुसरे दिन की कार्रवाई में जोन आयुक्त येशा लहरें, सहायक राजस्व अधिकारी जगदीश तिवारी तथा एल एन वर्मा आदि कर्मचारी मौजूद रहे ।

Exit mobile version