Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

भिलाई भाजपा की महाबैठक: राष्ट्रभक्ति के ज्वार के साथ ऐतिहासिक बनेगी ‘तिरंगा यात्रा’, बूथ स्तर पर संगठन कसने की रणनीति तैयार

भिलाई भाजपा की महाबैठक: राष्ट्रभक्ति के ज्वार के साथ ऐतिहासिक बनेगी ‘तिरंगा यात्रा’, बूथ स्तर पर संगठन कसने की रणनीति तैयार

​• प्रियदर्शिनी परिसर स्थित जिला भाजपा कार्यालय में जिला व मंडल संयोजकों-सह संयोजकों का हुआ महामंथन •

​• संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही, जिला प्रभारी रामजी भारती व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने दिए जीत और मजबूती के मंत्र •

​• रूट चार्ट, स्वागत बिंदु, सोशल मीडिया वॉर-रूम और जनसहभागिता को लेकर बनी ठोस कार्ययोजना •

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा आगामी विशाल ‘तिरंगा यात्रा’ के अभूतपूर्व आयोजन और संगठन को अंतिम छोर (बूथ स्तर) तक सशक्त बनाने के उद्देश्य से सुपेला स्थित जिला भाजपा कार्यालय (प्रियदर्शिनी परिसर) में एक उच्चस्तरीय एवं महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला एवं सभी मंडलों से आए कार्यक्रम संयोजकों, सह-संयोजकों, वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं विभिन्न मोर्चों के जिलाध्यक्षों की उपस्थिति रही। घंटों चले इस रणनीतिक मंथन में तिरंगा यात्रा की रूपरेखा तय करने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को चुनावी और संगठनात्मक स्तर पर नई ऊर्जा के साथ झोंकने का संकल्प लिया गया।

​जनभागीदारी से राष्ट्रभक्ति का महाअभियान बनेगी यात्रा: जगन्नाथ पाणिग्रही

​बैठक को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए दुर्ग संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही ने कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी पूँजी उसका अनुशासित संगठन और धरातल पर रात-दिन काम करने वाला समर्पित कार्यकर्ता है।

“तिरंगा यात्रा केवल एक दलीय कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह देश की अखंडता और संप्रभुता का उत्सव है। हमारा लक्ष्य है कि प्रत्येक मंडल और बूथ स्तर पर इस यात्रा को आम नागरिकों, युवाओं और महिलाओं से जोड़कर एक राष्ट्रव्यापी अभियान का रूप दिया जाए, ताकि राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश भिलाई के हर घर तक पहुँचे।”

जगन्नाथ पाणिग्रही (दुर्ग संभाग प्रभारी)

 

​अनुशासित और निरंतर सक्रियता ही संगठन की असली ताकत: रामजी भारती

​बैठक में मार्गदर्शन देते हुए जिला प्रभारी रामजी भारती ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की नीँव उसका जमीनी कार्यकर्ता होता है। उन्होंने उपस्थित संयोजकों और सह-संयोजकों से आह्वान किया कि उन्हें मिली जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, अनुशासन और समयबद्धता के साथ करना होगा।

​भारती ने स्पष्ट किया कि संगठन की मजबूती निरंतर संवाद और सक्रियता से ही संभव है। उन्होंने निर्देश दिए कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से बूथ स्तर की कमेटियों को पुनर्गठित और सक्रिय किया जाए, ताकि आगामी अभियानों में पार्टी शत-प्रतिशत परिणाम हासिल कर सके।

​भव्यता और जनसहभागिता का नया कीर्तिमान रचेगा भिलाई: पुरुषोत्तम देवांगन

​भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि तिरंगा हमारे देश का मान, सम्मान और स्वाभिमान है। भिलाई जिला हमेशा से ही राष्ट्रीय अभियानों में अग्रसर रहा है और इस बार की तिरंगा यात्रा अनुशासन, भव्यता और जनसहभागिता का एक नया उदाहरण प्रस्तुत करेगी। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों और संयोजकों को आपसी समन्वय बनाकर समाज के विभिन्न वर्गों, सामाजिक संगठनों, पूर्व सैनिकों और प्रबुद्धजनों को इस यात्रा में जोड़ने का विशेष कार्य सौंपा।

​संयोजक टीम ने रखी विस्तृत कार्ययोजना, समितियों का हुआ गठन

​बैठक के द्वितीय चरण में तिरंगा यात्रा की जिला संयोजक श्रीमती पूनम शुक्ला तथा सह-संयोजक मनोज तिवारी, भारती साहू एवं रश्मी सिंह ने यात्रा की चरणबद्ध विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत की।

​• रूट और स्वागत बिंदु: यात्रा के मुख्य मार्गों, प्रमुख चौराहों पर पुष्पवर्षा एवं स्वागत स्थलों का निर्धारण किया जा रहा है। •

​• सोशल मीडिया व आईटी सेल: यात्रा का लाइव कवरेज, हैशटैग कैंपेन और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के जरिए प्रचार-प्रसार के लिए आईटी सेल को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई। •

​• अनुशासन व सुरक्षा व्यवस्था: यात्रा के दौरान यातायात बाधित न हो और गरिमा बनी रहे, इसके लिए समर्पित वालंटियर समितियों का गठन किया गया है। •

​बैठक में दिग्गजों की रही उपस्थिति

​इस महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक में भाजपा के प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे:

Exit mobile version