Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

लाखों की शराब चोरी, सो रहे थे सुरक्षा गार्ड

भिलाई 3 : पुरैना शराब दुकान में लाखों की चोरी का मामला सामने आ रहा है। जानकारी के मुताबिक शराब दुकान के रखवाली के लिए आबकारी विभाग की तरफ से रात में दो-दो गार्ड की तैनात थी। इसके बावजूद भी चोर 35 पेटी शराब चोरी कर फरार हो गए और गार्ड को खबर नहीं लगी।

पुलिस ने बताया की भिलाई 3 अंतर्गत पुरैना स्थित देशी शराब दुकान में 2 लाख रुपए के आस पास शराब की चोरी हो गई। देशी शराब दुकान के सुपरवाइजर खुर्सीपार के निवासी विजय शर्मा ने मामले की शिकायत दर्ज कराई है। सुपरवाइजर ने बताया वह दुकान बंद करके घर गया था। रात में सुरक्षा के लिए दो गार्डों की तैनाती की गई थी।

सुपरवाइजर ने बताया गार्ड रात 10 से सुबह 6 बजे तक ड्यूटी करते हैं। सुबह-सुबह रूपेश नाम के गार्ड फोन करके यह जानकारी दी की दुकान में चोरी हो गई है। सुपरवाइजर तत्काल पहुंचा और स्टॉक का मिलान किया तो पता चला कि 35 पेटी शराब कम हो गई है। चोरी गई शराब में 25 पेटी मशाला, 3 पेटी देशी प्लेन और 7 पेटी गोवा स्पेशल शामिल है। जिनकी कीमत 1 लाख 87 हजार 200 रुपए बताई गई है। चोर दुकान में लगे सीसीटीवी का डीवीआर व अन्य जरूरी सामान भी लेकर फरार हो गए हैं।

Exit mobile version