Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

छुईखदान दुर्घटना के छःमृतकों के अंतिम संस्कार में शामिल हुए बस्तर सर्व श्रमिक कल्याण समिति

जगदलपुर : बस्तर सर्व श्रमिक कल्याण समिति के सभी पदाधिकारी ग्राम मालगाँव में हुई छुईखदान दुर्घटना के छः मृतकों के अंतिम संस्कार में हुए शामिल सर्व श्रमिक कल्याण समिति के बस्तर जिला अध्यक्ष श्री घासीराम बघेल ने दिनांक 02.12.2022 को बस्तर के मालगाँव स्थित छुई खदान में एक ही ग्राम के 6 लोगों के मृत्यु हो जाने पर बहुत दुःखद एवं चिंताजनक हादसे की जानकारी होते ही सभी मजदूर कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने अंतिम संस्कार में शामिल हुए ।

ज्ञात हो कि हमारे बस्तर जिला के सभी मजदूर अत्यंत गरीब होने के कारण जिस तर दीपावली में शहर के सभी व्यक्ति अपने – अपने घरों को चुना पोताई एवं पुट्टी करके एवं डिस्टेम्पर कलर करवाते हैं , उसी तरह बस्तर जिला के गरीब ग्रामीण परिवार भी जंगल के छुई मिट्टी और लाल मिट्टी से अपने अपने घरी लिपाई – पोताई करते हैं । साल भर के धान खेती के मिजाई के बाद गाँव के दियारी त्योहार बनाते हैं । इसी काम के लिए गेरू मिट्टी और चुना की तरह दिखने वाली छुई मिट्टी की खुदाई करने गये हुए थे तभी मिट्टी धंसने पर इतने बड़े हादसे का शिकार हुए ।

इस हादसे के मृतकों का आज दिनांक 03.12.2022 को अंतिम संस्कार किया गया । बस्तर सर्व श्रमिक कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष श्री घासीराम बघेल , उपाध्यक्ष श्री सुदुराम सेठिया , जिला प्रभारी श्री ईश्वर कश्यप , जिला सचिव श्री सोमारू राम मौर्य , संगठन सचिव श्री प्रेम सिंह यादव , कोषाध्यक्ष श्री सुकरू राम मौर्य , श्री मयाराम नाग जिला कार्यकारिणी सदस्य श्री शंकर भारती जिला कार्यकारिणी सदस्य इस दुःखद पल में मृतकों को कंधा देकर अंतिम विदाई में शामिल हुए तथा प्रदेश के माननीय यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी द्वारा प्रत्येक मृतक परिवार को चार – चार लाख रूपये अनुदान राशि देने के कारण हमारे सभी श्रमिक सदस्यों एवं मृतक के परिवार वालों ने माननीय मुख्यमंत्री जी का शुक्रिया एवं आभार व्यक्त किया ।

“छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़” में बस्तर संभाग के सभी जिलों एवं ब्लॉक में तेजतर्रार न्यू रिपोर्टर की आवश्यकता है संपर्क करें 9406414023 पर

Exit mobile version