Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

बसंतपुर पुलिस ने शांति भंग करने वाले 3 युवकों को किया गिरफ्तार

गुरुदेव देवांगन, राजनांदगांव : थाना बसंतपुर पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों पर हो-हुल्लड़ कर लोगों को परेशान करने और विवाद करने वाले तीन युवकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक तीनों युवक पुलिस टीम से भी मारपीट करने पर उतारू हो गए थे, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार 8 सितंबर 2026 को सूचना मिली थी कि तीन व्यक्ति अलग-अलग स्थानों पर हंगामा करते हुए लड़ाई-झगड़ा कर रहे हैं और आने-जाने वाले लोगों को परेशान कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने और पुलिस से भी विवाद करने लगे।

इसके बाद पुलिस ने शुभम श्रीवास्तव (29), धनेश उर्फ धनेश्वर ढीमर (19) और कपिल ढीमर (20) को हिरासत में लिया। तीनों के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के तहत इस्तगाशा तैयार कर एसडीएम न्यायालय, राजनांदगांव के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के निर्देशन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कौशलेश देवांगन सहित थाना स्टाफ की भूमिका रही।

Exit mobile version