02 आरोपी चाकू सहित गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज
26 अन्य पर झांकी में हो-हल्ला एवं अशांति फैलाने पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल किया गया
मामला
दिनांक 06.09.2025 को गणेश विसर्जन झांकी के दौरान थाना बसंतपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शहर में चाकू लेकर लोगों को भयभीत करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चाकू बरामद किया। इनके विरुद्ध अपराध क्रमांक 401/25 एवं 403/25 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
इसी दौरान झांकी में अशांति फैलाने, हो-हल्ला करने एवं शांति भंग करने वाले 26 अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170, 126, 135(3) भा.ना.सु.सं. के तहत कार्रवाई की गई। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट प्राप्त होने के बाद उन्हें जेल दाखिल किया गया।
आरोपीगण (चाकू सहित)
1. कुलेश्वर यादव पिता गंधवे यादव, उम्र 24 वर्ष, निवासी बैंगाटोला थाना सोमनी।
2. सैम्यू पीटर पिता जार्ज विलयम पीटर, उम्र 21 वर्ष, निवासी कंचन बाग, अटल आवास वार्ड क्रमांक 32, थाना बसंतपुर।
अनावेदकगण (अशांति फैलाने वाले – 26 व्यक्ति):
विक्रम सिंह मंडावी, निलेश साहू, पंकज यादव, प्रीतम यादव, शिवम रजक, शिवम सिन्हा, मोहन जायसवाल, भुवनेश्वर मानिकपुरी, शिवम यादव, आकाश ठाकुर, राहुल सालेमन, नरेन्द्र साहू, संदीप माही, मुकेश यादव, विकास सोनकर, प्रकाश सोनकर, सुमित रनसुरे, भूषण उईके, इमरान खान, सतीश गजभिये, साहिल साहू, केशर यादव, मुकेश देशमुख, यश घरडे, रोशन साहू, महेश उर्फ लाकार।
पुलिस टीम:
यह कार्रवाई श्रीमान पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव मोहित गर्ग (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन, अति. पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक के निर्देशन में की गई।
टीम का नेतृत्व निरीक्षक एमन साहू, थाना प्रभारी बसंतपुर ने किया। इस कार्रवाई में उनि नरेश सार्वा, सउनि जीवराज रावटे, डेमिन साहू, दीपक जायसवाल, एतन साहू, प्रदीप लडका, सीमा जैन, मेनका साहू, आरक्षक अतहर अली, संतोष महिपाल, मुंजलाल ठाकुर, जामिन्द्र वर्मा, फागु साहू, म.न.सै. उषा गिरी एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।