Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में बैरिस्टर छेदीलाल ठाकुर का अहम योगदान – कुलबीर

राजनांदगांव : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार राजनांदगांव कांग्रेस प्रभारी व प्रदेश महामंत्री अरूण सिंह सिसौदिया के मार्गदर्शन व शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में रविवार 18 सितम्बर को स्थानीय कांग्रेस भवन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बैरिस्टर छेदीलाल ठाकुर की पुण्यतिथि पर उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर संगोष्ठी सभा आयोजित कर उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और उन्हें नमन किया ।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने बैरिस्टर छेदीलाल के योगदान को याद कर उन्हें नमन करते कहा कि युवाओं में राष्ट्रीयता की भावना जागृत कर स्वतंत्रता आंदोलनों से जोड़ने में बैरिस्टर छेदीलाल ठाकुर का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। छेदीलाल ठाकुर बहुमुखी प्रतिभा के धनी माने जाते है।

पूज्य महात्मा गांधी के आह्वान पर वे वकालत छोड़कर असहयोग आंदोलन को मजबूत करने में लग गए। छग के बिलासपुर अंचल में जागृति फैलाने के लिए उन्होंने रामलीला के मंच से राष्ट्रीय रामायण का अभिनव प्रयोग किया। छेदीलाल जी सेवा समिति के माध्यम से युवकों को संगठित किया।

सविनय अवज्ञा आंदोलन में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे कई भाषाओं के जानकार के साथ लेखक, पत्रकार, संगीतज्ञ और कर्मठ नेता थे। उनकी उपलब्धियों और समाज के लिए किए गए योगदान को हमेशा याद किया जायेगा। संगोष्ठी सभा में प्रमुख रूप से शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, शहर कांग्रेस महामंत्री नरेश शर्मा, हनी ग्रेवाल, दक्षिण ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अमित खंडेलवाल, मुजीब अहमद, राजबहादुर सिंह, मोहसिन कुरैशी, मोहन चुनुरकर, कुशल रजक सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।
————————

राजनांदगांव से दीपक साहू

Exit mobile version