Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

ट्रेन से कटकर युवक की मौत, टुकड़ों में तब्दील हुई शरीर…

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिला अंतर्गत गुंडरदेही में पैसेंजर ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई है। बता दे की हादसा का कारण आत्महत्या या कुछ और। हादसा का कारण अभी अज्ञात बताया जा रहा है।  गुंडरदेही पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

गुंडरदेही थाना में युवक पैसेंजर ट्रेन से कट गया, जिसकी लाश टुकड़ों में तब्दील हो गई है। बताई जा रही है की यह घटना गुंडरदेही नगर के जैन गंज रेलवे फाटक की है।  युवक की अब तक शिनाख्त नहीं हुई है।

चैनगंज रेलवे फाटक के पास दोपहर को एक युवक ट्रेन से टकरा गया, जिससे उसके शरीर के कई टुकड़े-टुकड़े हो चुके हैं। जानकारी के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो ट्रेन उसे 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई थी, इस दौरान उसके शरीर के कई टुकड़ो में बंट गया।
मामले की जानकारी मिलते ही गुंडरदेही पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कर पुलिस जांच में जुट गई।

Exit mobile version