Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

बालोद : बेटी की जन्मोत्सव के दिन पिता की अज्ञात वाहन ने ले ली जान

बालोद : लाटाबोड़ से टेकापार के बीच अज्ञात वाहन ने बाइक सवार एक युवक को ठोकर मार दी जिससे मौके पर ही उसकी जान चले  गई , इधर दूसरा व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया है। जिसे तत्काल रायपुर रेफर किया गया है, बता दे की कि घर में बेटी की जन्मोत्सव (छट्ठी) का कार्यक्रम हो रहा था और पिता हॉस्पिटल से अपने बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र लेकर घर जा रहा था। तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ है।

जानकारी अनुसार सिवनी हॉस्पिटल से टामेश कुमार उइके और उसका भाई रुस्तम उईके अपने बच्ची का जन्म प्रमाणपत्र लेकर वापस अपने घर अपने गांव गुंडरदेही ब्लाक के सलोनी जा रहे थे। तभी लाटाबोड़ से टेकापार के बीच अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी  जिसमे टामेश उइके की तत्काल मौत हो गई और इधर मृतक का भाई रुस्तम उइके भी गंभीर रुप से घायल हो गया । जिसे रायपुर भेजा किया गया। उसकी हालत बहुत गंभीर बताई जा रही है, बालोद थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version