Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

बकरकट्टा पुलिस स्टाफ द्वारा बच्चों को तीन विषयों का दे रहे हैं क्लास

खैरागढ़ : नवीन जिला खैरागढ़ गंडई छुईखदान में थाना बकरकट्टा अंतर्गत ग्रामवासियों से चर्चा दौरान बकरकट्टा में संचालित प्राथमिक एवम पूर्व माध्यमिक विद्यालय में जहा ग्राम बकरकट्टा, मझगांव, सरोधी, खामही, तेंदूभाता, कुम्ही, लमरा, नवागांव के बच्चे अध्यनरत है।

जिन्हे गणित, विज्ञान एवम अंग्रेजी विषय के शिक्षकों की कमी होने से बच्चो को उक्त विषयो में परेशानी होने की जानकारी होने पर ग्रामवासियों को यथासंभव मदद करने का आश्वासन दिया गया था। जिसके फलस्वरूप थाना बकरकट्टा पुलिस स्टाफ द्वारा बच्चो को तीनो विषयो का क्लास समय समय पर लिया जा रहा है। इस तरह से गांव में पुलिस और जनता के साथ स्कूल के बच्चों के साथ आपसी संवन्य बनेगा । एस पी अंकिता शर्मा ने बताया कि आगे भी  यह जारी रखेंगे जिससे पुलिस और जनता के बीच संवन्य बना रहे।

राजनांदगांव से दीपक साहू

Exit mobile version