वर्तमान में शादी-ब्याह ढोंग-ढपोस्ला तक सीमित ना समय पर लगीन ना समय पर ब्याह समय का कोई पाबंदी नहीं समाज इस ओर ध्यान दे।
B. R. SAHU CO-EDITOR
Cg24News-R :- वर्तमान में शादी-ब्याह दिखावा के चक्कर में ढोंग-ढपोस्ला तक सीमित हो गया है डीजे और आतीश बाजी के चलते न तो समय पर बारात पहुंचता न ही समय पर लगीन होता है ना ही रिश्तेदार और गांव-वाले नवनवेली दुल्हा-दुल्हिन को आशीर्वाद देते हैं बस टीकावन का समान और पैसा छोड़ते और चले जाते है मात्र फॉर्मेलिटी निभाते हैं, शादी कार्ड में शादी गोधूली बेला में लिखा रहता है किसका शादी आज गोधूली बेला में हो रहा है यहां तक जिस तिथि को शादी लिखा है उस तिथि को शादी भी नहीं हो रहा है आज शादी-ब्याह जैसे पवित्र बंधन दिखावा का बंधन बन गया है एक समय था शादी-ब्याह लगीन-पत्रिका के अनुसार समय पर होता था गोधूली बेला में लगीन होता था पूरा रिश्तेदार,बराती और गांव-वाले नवनवेली दुल्हा-दुल्हिन को आशीर्वाद देते थे एवं पूरा बराती समय पर दुल्हा-दुल्हिन को बिदाई कराके साथ में लाते थे तथा समय पर गृहप्रवेश कराते थे आज तो समय पर शादी न होने के कारण पूरा बराती भोजन करता है और वापिस लौट आता है नव नवेली दुल्हा-दुल्हिन का सुबह 10 बजे बिदाई होता है 12 से 2 बजे गृह प्रवेश होता है पूरा रात भर शादी होता है जिसके चलते कई लोगों स्वस्थ्य बिगड़ जाता है कई लोगों को मजबूरी में रात जागना पड़ता है लोग सब जानते हैं कि गलत हो रहा लेकिन पहल कोई नहीं करना चाहता है अतः आप सब से निवेदन है कि शादी जैसे पवित्र बंधन को दिखावा में न ले समय को ध्यान में रखकर शादी सम्पन्न कराए और नवनवेली दुल्हा-दुल्हिन को सभी का आशीर्वाद दिलवाए।