Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन के विधानसभा क्षेत्र में बदहाल स्कूल – शिवशंकर गौर

पीएम सर्वेश्वर दास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सुविधाओं की खुली पोल
फॉरवर्ड डेमोक्रेटिक लेबर पार्टी ने सौंपा ज्ञापन, 7 दिन में कार्रवाई की चेतावनी

राजनांदगांव। डॉ. रमन सिंह के क्षेत्र में स्थित पीएम सर्वेश्वर दास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की हालत बदहाल है। छात्र-छात्राओं की शिकायत पर फॉरवर्ड डेमोक्रेटिक लेबर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर गौर ने विद्यालय का निरीक्षण किया।
निरीक्षण में पाया गया कि विद्यालय के शौचालयों में पानी की व्यवस्था नहीं है, विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप है, दरवाजे गायब हैं, वॉशबेसिन निष्क्रिय हैं और साफ-सफाई का कोई मानक लागू नहीं है।

इस गंभीर स्थिति को देखते हुए गौर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नेतराम नवरत्न को ज्ञापन सौंपते हुए 7 दिनों के भीतर जांच कर सुधारात्मक कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समयसीमा में कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी इस मुद्दे पर बड़ा आंदोलन करेगी।

इस मामले की जानकारी जिला कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी, विद्यालय प्राचार्य, नगर निगम आयुक्त और अनुविभागीय दंडाधिकारी राजनांदगांव को भी दी गई है।

Exit mobile version