Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद संतोष पाण्डे एवं महापौर मधुसूदन यादव ने दी हरेली तिहार की बधाई

गुरुदेव देवांगन, राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव के विधायक डॉ. रमन सिंह, सांसद संतोष पाण्डे एवं महापौर मधुसूदन यादव ने प्रदेशवासियों एवं राजनांदगांव के नागरिकों को छत्तीसगढ़ के प्रथम लोकपर्व हरेली तिहार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रदेश में सुख-समृद्धि, खुशहाली और किसानों की अच्छी फसल की कामना की।

हरेली से होती है छत्तीसगढ़ में त्योहारों की शुरुआत

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद संतोष पाण्डे एवं महापौर मधुसूदन यादव ने बधाई देते हुए कहा कि,  हरेली छत्तीसगढ़ का प्रमुख लोक एवं कृषि पर्व है। छत्तीसगढ़ में पारंपरिक त्योहारों की शुरुआत हरेली तिहार से मानी जाती है। यह पर्व सावन मास की अमावस्या के दिन मनाया जाता है, जिसे हरियाली अमावस्या भी कहा जाता है। उन्होंने कहा कि हरेली तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और प्रकृति के प्रति आस्था को दर्शाता है।

किसान करते हैं कृषि औजारों की पूजा

हरेली के अवसर पर किसान अपने हल एवं कृषि उपकरणों की पूजा करते हैं और अच्छी फसल के लिए भगवान से प्रार्थना करते हैं। यह पर्व किसानों के जीवन और खेती-किसानी से गहराई से जुड़ा हुआ है। इस दिन घरों में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक व्यंजन चीला, फरा सहित विभिन्न पकवान बनाए जाते हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में बांस से बनी गेड़ी चढ़ने की परंपरा भी हरेली पर्व का विशेष आकर्षण है।

पारंपरिक खेलों से सजता है हरेली का उत्सव

हरेली तिहार के दौरान ग्रामीण अंचलों में पारंपरिक खेलों का भी आयोजन होता है। खो-खो, कबड्डी और फुगड़ी जैसे खेलों के माध्यम से लोग उत्साह और उमंग के साथ पर्व मनाते हैं। गेड़ी चढ़ना भी इस पर्व की पारंपरिक पहचान का हिस्सा है।

किसानों की खुशहाली की कामना

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद संतोष पाण्डे एवं महापौर मधुसूदन यादव ने प्रदेशवासियों को हरेली तिहार की पुनः शुभकामनाएं देते हुए खेतों में अच्छी फसल और किसानों के जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश का अन्नदाता खुशहाल रहे और अच्छी फसल के माध्यम से किसान अपना जीवन सुखपूर्वक यापन कर सकें, यही हरेली पर्व की शुभकामना है।

Exit mobile version