पाटन : विश्व के सबसे अधिक 192 देशो में मनाया जाने वाला ,सबसे बड़ी जयंती “बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती समारोह” शनिवार 15अप्रैल को सतनाम भवन पाटन में *शिक्षा सम्मान दिवस के रूप में सतनामी आसरा एवं TMT के तत्वावधान में आयोजित किया गया। जिसमें शिक्षा क्रांति ज्योतिबा फूले एवं छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण प्रथम जेल सत्याग्रही व गुरू घासीदास जयंती के जन्मदाता संत नकुल देव ढीढ़ी तीनों का जयंती संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। साथ ही गुरू घासीदास भजन कला के समर्पित कलाकार पद्मश्री सम्मानित पद्मश्री उषा बारले का भव्य स्वागत सम्मान सर्व समाज द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दुर्ग जिला के सबसे बड़े जय स्तंभ में दीपप्रज्वलन कर महापुरुषों के छायाचित्र व संविधान पुस्तिका पर माल्यार्पण कर राष्ट्र गान एवं राजकीय गीत पश्चात प्राथमिक शाला कौही के बच्चों द्वारा भारत के संविधान प्रस्तावना वाचन से कराया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम चुलबुल डांस ग्रुप कौही व जय रसीली पंथी पार्टी गोड़पेंण्ड्री की सुंदर प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भूनेश्वर बघेल अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण ने सतनामी समाज को आर्थिक मजबूती प्रदान करने तहसील सतनाम भवन पाटन में व्यवस्थित परिसर बनाने की घोषणा करते हुए उपस्थित लोगों से बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के योगदान एवं संविधान व शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से अपने जीवन में संविधान एवं शिक्षा को सम्मान देते हुए राष्ट्र निर्माण के साथ एक अच्छा इंसान बनने पर जोर दिए। व्यवसायिक परिसर की घोषणा से समाज में हर्ष व्याप्त हैं।
15अप्रैल जयंती आयोजन के दिन ही जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू का जन्म दिवस था। जिसे कार्यक्रम आयोजकों द्वारा सभा स्थल पर ही केक की व्यवस्था कर अशोक साहू के हाथों केक कटवा कर जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए महापुरुषों के जयंती के साथ जन्म दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम में पद्मश्री उषा बारले, विधायक एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष भूनेश्वर सिंह बघेल, महापौर निर्मल कोसरे, मुख्यमंत्री ओएसडी आशीष वर्मा, छत्तीसगढ़ हाथकरधा बोर्ड अध्यक्ष हेमंत देवांगन, छत्तीसगढ़ मत्स्य बोर्ड अध्यक्ष देवकुमार निषाद, रमन टिकरिहा वरिष्ठ उपाध्यक्ष सेवा सहकारी समिति छत्तीसगढ़, दिनेश टंडन सदस्य अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण,भामाशाह सम्मानित श्रीमती दिनेश चतुर्वेदी,स्व.देवादास सम्मानित अमोलदास टंडन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू,जनपद उपाध्यक्ष देवेन्द्र चंद्रवंशी जी।
“छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़” के संपादक एवं छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन दुर्ग के संभागीय उपाध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार भाई संतोष देवांगन जी,
