Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

दक्षिण मंडल के महामंत्री बने आशीष सोरी, संगठन के प्रति समर्पण और सक्रियता का मिला प्रतिफल

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

गुरुदेव देवांगन, राजनांदगांव । भारतीय जनता पार्टी संगठन में लंबे समय से सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता आशीष सोरी को दक्षिण मंडल का महामंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में हर्ष एवं उत्साह का माहौल है। आशीष सोरी बीते कई वर्षों से संगठन की विचारधारा को मजबूती से आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों, अभियानों एवं जनसंपर्क गतिविधियों में उनकी निरंतर भागीदारी रही है, जिसके चलते वे कार्यकर्ताओं के बीच एक मजबूत एवं भरोसेमंद चेहरे के रूप में स्थापित हुए हैं। छात्र जीवन से ही आशीष सोरी सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। छात्र राजनीति के दौरान उन्होंने छात्रों के अधिकारों की रक्षा एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कई महत्वपूर्ण प्रयास किए और अपनी आवाज प्रभावी ढंग से उठाई। यही संघर्षशीलता और नेतृत्व क्षमता उन्हें संगठन में अलग पहचान दिलाने में सहायक रही।

भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय सदस्य के रूप में उन्होंने संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण का परिचय दिया है। उनकी मेहनत, अनुशासन एवं संगठनात्मक कौशल को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें दक्षिण मंडल के महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्व से नवाजा है। इस अवसर पर आशीष सोरी ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को और मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। दक्षिण मंडल में संगठन के विस्तार, बूथ स्तर पर मजबूती, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उनकी नियुक्ति पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दी है।

Exit mobile version