Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

संविधान को लेकर कांग्रेस भाजपा के विरुद्ध जनता में भ्रम फैला रही – आशीष डोंगरे

राजनंदगांव । भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री व लोकप्रिय नेता आशीष डोंगरे ने कहा कि कांग्रेस मतदाताओं में संविधान को लेकर भाजपा के विरुद्ध भ्रम फैला रही है। श्री डोंगरे ने स्पष्ट करते हुए कहा कि 18 वीं लोकसभा के लिए होने जा रहे चुनाव में कांग्रेस जीत के लिए नहीं बल्कि अपना अस्तित्व बचाने के लिए लड़ रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत केंद्र भाजपा सरकार द्वारा अपने 10 साल के कार्यकाल में अनेक असंभव से असंभव लगने वाले कार्यों को कर दिखाया है। जिससे देश की जनता न सिर्फ खुश है। बल्कि देश में राजनीतिक स्थायित्व भी चाहती है।जनता चाहती है। कि श्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार काफी लंबे समय तक चलती रहे और हमारा देश पूर्ण रूप से विकसित होकर विश्व में सरताज बने।

श्री डोंगरे ने आगे कहा कि बीजेपी भी चाहती है। कि संविधान के मुताबिक हमारा देश पहले से अधिक स्वस्थ लोकतंत्र बनकर विश्व के अन्य देश के लिए प्रेरणा स्रोत बने। लेकिन देश सहित विदेशों में भी भाजपा के नेतृत्व में भारत की बढ़ती लोकप्रियता से तिलमिलाई कांग्रेस लोकसभा चुनाव में प्रचार के नाम पर जनता को गुमराह कर रही है। जनता को यह बता रही है। कि 543 सीट में से 400 सीट से ज्यादा मांग कर भाजपा संविधान को बदल देना चाहती है। ऐसा कतई नहीं है। देश की समझदार जनता कांग्रेस के बहकावे में नहीं आने वाली है। मतदाताओं ने भी सोच रखा है। कि फिर एक बार मोदी सरकार अबकी बार 400 पार कांग्रेस की निश्चित हार हैं।

Exit mobile version