रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गोल चौक पर एनएसयूआई प्रदेश सचिव मेहताब हुसैन को बेरेहमी से चाकू मारने वाले दोनों आरोपी ओम दुबे और रवि ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। और इतना ही नहीं रायपुर पुलिस प्रशासन ने घटनास्थल पर दोनों आरोपियों का जुलूस निकाला है।
यह मामला राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र का है, जहां आरोपी शराब के लिए एनएसयूआई प्रदेश सचिव से पैसे मांग रहा था। जिसके बाद विवाद शुरू हो गया, और यह विवाद इतना बढ़ गया कि, चाकूबाज आरोपियों ने एनएसयूआई प्रदेश सचिव मेहताब हुसैन पर चाकू से वार कर दिया।
खास बात ये है कि, एक आरोपी ओम दुबे 12 दिन पहले ही सेंट्रल जेल से हत्या के प्रयास मामले में जमानत पर चल रहा हैं। वहीं चाक़ूबाज ओम दुबे का पिता खरोरा थाने में हत्या के आरोप में जेल की हवा खा रहा था। पिछले 15 दिनों से पुलिस ने उसे पैरोल दे रखी है।
