Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

पदुम नगर भिलाई 3 में आर्मी अफसर ने किया ध्वजारोहण

चरोदा : 74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पदम नगर वार्ड 19 में पदुम नगर निवासी पूर्व रिटायर टेक्नीशियन हेड टेक्निकल डिपार्टमेंट के अधिकारी रहे श्री अरुण वर्मा ने ध्वजारोहण किया 28 साल तक उन्होंने देश की सेवा में अपना योगदान दिया एवं देश के जवानों के जीवन काल के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस कार्यक्रम के लिए स्वयं को मुख्य अतिथि के तौर पर काफी गौरवान्वित महसूस किए। जंहा प्रमुख रूप से वार्ड के पार्षद एवं किसान कांग्रेश के जिलाध्यक्ष श्री मनीष वर्मा जी ने कार्यक्रम में आभार प्रकट किया साथ में वार्ड में होने वाले विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी।

मुख्यमंत्री की योजनाओं को जनता के समक्ष जानकारी दी इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एस डी बघेल जी अश्विनी जोशी जी अमर यन्नवर अनिल परगनिहा, अशोक वर्मा गजपत राव छंटी, सूर्यकांत शर्मा गोलू, लोहिया जी, पूनम गांधी जी श्रृद्धा साहू, अनुराधा यदु, विष्णु वर्मा, शिव दयाल वर्मा एवं अनेक संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version