Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

अरिजीत सिंह Live कॉन्सर्ट में भड़के, ट्रेंड हुआ वीडियो, जानिए क्या कह दिया अरिजीत सिंह ने

अरिजीत सिंह Live कॉन्सर्ट में भड़के, ट्रेंड हुआ वीडियो, जानिए क्या कह दिया अरिजीत सिंह ने

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कल देर रात तक चले बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) के लाइव कॉन्सर्ट शो (live concert show) में रायपुर वासी उनके प्रसिद्ध गानों (famous Song) पर झूमते रहे। (Arijit Singh) की बैंड टीम अपनी जादुई म्यूजिकल बिट्स के साथ बॉलीवुड गाने (bollywood songs) को स्टेज पर रीक्रिएट कर रही थी। वहीँ इस दौरान कुछ ऐसा हो गया जिसकी वजह से अरिजीत सिंह (Arijit Singh) को गुस्सा आ गया और उन्होंने अपनी नाराजगी लोगों पर जाहिर की।

स्टेज (stage ramp) के आसपास मौजूद हजारों की भीड़ लगातार चिल्ला रही थी। अरिजीत सिंह से ऑटोग्राफ और सेल्फी के लिए रिक्वेस्ट लगातार किए जा रहे थे। हजारों के भीड़ के बीच बने रैंप में जब अरिजीत गाना गाते हुए पहुंच रहे थे तो लोगों की हूटिंग की वजह से सिंगर अरिजीत सिंह का ध्यान बार-बार भटक रहा था। पहले तो उन्होंने इग्नोर करते हुए परफॉर्म किया। लेकिन उन्होंने शो बीच में कुछ देर के लिए रोका और लोगों को सख्त अंदाज में समझाइश दी।

Exit mobile version